राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील उपशाखा कपासन की बैठक सम्पन्न

पुरुषोत्तम लक्षकार बने उपशाखा अध्यक्ष, हीरालाल ओड़ महामंत्री

चित्तौड़गढ़, 7 अक्टूबर। स्मार्ट हलचल|राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील उपशाखा कपासन की बैठक एकलव्य ज्ञान केंद्र, बस स्टैंड सिंहपुर में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा के साथ नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।बैठक में पुरुषोत्तम लक्षकार को उपशाखा अध्यक्ष तथा हीरालाल ओड़ को महामंत्री मनोनीत किया गया। इसके साथ ही अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का भी चयन किया गया।बैठक में संगठन को मजबूत करने, शिक्षकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा संगठन की गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित करने को लेकर चर्चा की गई।