नीरज मीणा
महुवा। स्मार्ट हलचल/महुवा विधानसभा क्षेत्र के बैजूपाडा मैं भाजपा मंडल बैजूपाडा की मासिक संगठनात्मक बैठक का आयोजन मंडल अध्यक्ष श्री मुकेश मीना की अध्यक्षता में किया गया।
बैठक का शुभारंभ महुवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेंद्र मीणा,मंडल प्रभारी व जिलामंत्री श्रीमती ममता सैनी, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती मंजुलता , बृजमोहन जिला परिषद ,श्रीमती मिश्री जिलामंत्री ,श्री सुबुद्दी प्रधान के द्वारा दीपक प्रज्वलित कर बैठक की शुरुआत की गई।
बैठक के दौरान जिला मासिक बैठक के एजेंडे पर विस्तार से चर्चा की गई और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई। बैठक में आगामी कार्ययोजना को लेकर वार्ड और बूथ स्तर को और अधिक सक्रिय व मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। इस बैठक का मुख्य आकर्षण डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म रहा, जिसके तहत उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को ‘सरल ऐप’ के माध्यम से डिजिटल प्रशिक्षण की जानकारी सभी को दी गई,
बैठक के दौरान विधायक राजेंद्र मीणा ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से भाजपा संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करने का आह्वान करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने व उनके लाभ देने का आह्वान किया गया
बैठक में पहुंचे सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का उनके सक्रिय सहयोग और सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया। मंडल महामंत्री घनश्याम ने बताया कि इस संगठनात्मक बैठक में सभी को संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया गया।
बैठक में मंडल महामंत्री पुष्पेंद्र ,पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्म सिंह , धर्मेंद्र उपप्रधान , कल्लू सिंह डीलर, शुभम उपाध्यक्ष, गिरिराज सैनी ओबीसी मंडल अध्यक्ष, पुष्पेंद्र शर्मा मंडल मंत्री, शिवचरण झूथाहेड़ा मंडल मंत्री ,अभिषेक मीणा मीडिया प्रभारी ,कालू लोटवाड़ा,सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
