गांव का सर्वांगीण विकास हमारा संकल्प -कार्तिक

जस्सू जी का खेड़ा पंचायत में दादा से लेकर पोता तक लगातार छठी बार बने कार्तिक गुर्जर सरपंच

ग्रामीणों ने किया गाँव गाँव ढाणी ढाणी स्वागत

काछोला 28 अक्टूबर -स्मार्ट हलचल|क्षेत्र के जस्सू जी का खेड़ा पंचायत में नवनिर्वाचित सरपंच कार्तिक गुर्जर ने शानदार जीत हासिल की।वही उपसरपंच पद पर कैलाश रेगर निर्वाचित हुए।नवनिर्वाचित सरपंच कार्तिक गुर्जर ने स्वागत के दौरान कहा कि गांव का चहुमुखी विकास पहली प्राथमिकता रहेगी।वही प्रत्येक वर्ग के लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का समय पर लाभ मिले।शिक्षा,चिकित्सा,सीसी सड़क,नल,बिजली,सफाई नियमित मिले।वही ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान त्वरित गति से करना और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने प्रतिबद्धता जताई।

लगातार छठी बार दादा से लेकर पोते तक का सफर –
पूर्व सरपंच भेरू लाल गुर्जर सहित ग्रामीणों ने बताया कि लगातार छठी बार हमारे परिवार से पुत्र कार्तिक गुर्जर निर्वाचित हुए है।इससे पहले कार्तिक के दादाजी पूर्व सरपंच जगरूप गुर्जर,पिताजी पूर्व सरपंच भेरू लाल गुर्जर,माताजी पूर्व सरपंच फोरी देवी व सरपंच पद पर वर्तमान 2026 में बेटा कार्तिक गुर्जर निर्वाचित हुआ है।
जगह जगह स्वागत –
वही जस्सू जी का खेड़ा पंचायत के 9 वार्ड पंचों का जगह जगह स्वागत किया जिसमें पूर्व सरपंच भेरू लाल गुर्जर,सरपंच कार्तिक गुर्जर,उपसरपंच कैलाश रेगर,दुर्गा देवी धाकड़,नारायण लाल तेली,प्रकाश कंवर,अशोक पारीक,ममता देवी,कैलाश चंद्र रेगर,नारायण लाल कुम्हार,न्याला बलाई,प्रभु लाल भील सहित आदि का जगह जगह स्वागत किया।इस अवसर पर सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।