शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर कोटा राउंड टेबल-281 को राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान

कोटा राउंड टेबल-281 को शिक्षा में उत्कृष्ठ कार्य के लिए राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान

कोटा। स्मार्ट हलचल।शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए कोटा की सामाजिक संस्था राउंड टेबल इंडिया, टेबल-281 को राजस्थान सरकार के 30वें राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह में प्रतिष्ठित भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया गया। जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर से टेबल-281 के चेयरमैन सिद्धार्थ पोद्दार, मुदित गोयल तथा एरिया चेयरमैन धर्मवीर पंड्या ने समारोह में उपस्थित होकर सम्मान ग्रहण किया।
कोटा राउंड टेबल-281 को यह सम्मान विभिन्न सरकारी विद्यालयों में 08 कक्षाओं के निर्माण के लिए प्रदान किया गया। जिन पर लगभग 45 लाख रुपये व्यय किए गए और सैकड़ों विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
सिद्धार्थ पौद्दार ने कहा कि राउंड टेबल-281 का उद्देश्य सरकारी विद्यालयों में आधारभूत शैक्षणिक सुविधाओं का विकास करना है, ताकि प्रत्येक विद्यार्थी को बेहतर वातावरण में शिक्षा प्राप्त हो सके।
समारोह में राज्यभर के 276 से अधिक भामाशाह, प्रेरक एवं प्रवासी भारतीय (एनआरआई) दानदाताओं को शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।