योग दिवस आयोजन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले संस्थानों एवं स्वयंसेवकों का हुआ सम्मान

राजस्थान में बूंदी ने प्राप्त किया तृतीय स्थान, जिला कलेक्टर ने इसे सामूहिक जनभागीदारी की ऐतिहासिक उपलब्धि बताया

बूंदी- स्मार्ट हलचल।12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन के उपरांत राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, बालचंदपाड़ा में योग दिवस आयोजन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले संस्थानों, सामाजिक संगठनों, योग प्रशिक्षकों एवं स्वयंसेवकों के सम्मान में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर हरफूल सिंह यादव रहे, अध्यक्षता संभागीय अतिरिक्त निदेशक डॉ अंजना शर्मा & विशिष्ट अतिथि के रूप में एडीएम (सिलिंग) रमेश देव , आयुर्वेद उपनिदेशक डॉ मालती पारीक, आयुर्वेद महाविद्यालय कोटा के प्राचार्य डॉ नित्यानंद शर्मा , कानूनी चिकित्सक डॉ गौरव चतुर्वेदी उपस्थित रहे। अपने उद्बोधन में जिला कलेक्टर हरफूल सिंह यादव ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, अनुशासित एवं संतुलित जीवन जीने की भारतीय जीवन-पद्धति है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बूंदी जिले में प्रशासन, आयुर्वेद विभाग, विभिन्न संस्थाओं, स्वयंसेवकों एवं आमजन की सक्रिय भागीदारी से योग को जन-आंदोलन का स्वरूप मिला। इसी सामूहिक प्रयास का परिणाम है कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आयोजन में बूंदी जिले ने पूरे राजस्थान में तृतीय स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की, जो जिले के लिए गर्व का विषय है। आयोजन प्रभारी & जिला आयुर्वेद चिकित्सालय बूंदी के पीएमओ डॉ सुनील कुशवाह ने 50 दिवसीय योग दिवस काउंटडाउन ,ग्राम, ब्लॉक & जिला स्तर पर आयोजित हुए कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी।

समारोह में योग दिवस के सफल आयोजन में उल्लेखनीय सहयोग देने वाले संस्थानों, योग प्रशिक्षकों, सामाजिक संगठनों एवं स्वयंसेवकों को प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान देकर उनके योगदान का अभिनंदन किया गया। जिला कलेक्टर ने सभी सम्मानितजनों से भविष्य में भी योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता अभियानों में सक्रिय सहभागिता बनाए रखने का आह्वान किया।इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने निरोगी जीवन के लिए आयुर्वेद में बताई गई स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आव्हान किया।

कार्यक्रम में आयुष्मान आरोग्य केंद्रों के प्रभारियों,टीम योग फॉर निरोगी बूंदी,गणेश व्यायामशाला के योग शिविर प्रभारी दिनेश कुमार, उत्कर्ष चौहान,लोकेंद्र,श्रीजी योगशाला निदेशक दीपक गुर्जर, भूपेन्द्र योगी, प्रांशु सिंह, विशाल गुर्जर, हार्टफुलनेस से चांदनी वरयानी, डॉ. सरला कुशवाह, पूजा खत्री, सुधा चौधरी, चारु अग्रवाल, पंकज पारीक, रविंद्र गुर्जर, चंचल कुमावत,स्वच्छता सेवकों का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया।इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, योग प्रशिक्षक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे। अंत में सभी ने योग को नियमित जीवनचर्या का हिस्सा बनाने तथा स्वस्थ, निरोगी एवं जागरूक समाज के निर्माण में निरंतर सहयोग देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने इस माह सेवानिवृत्ति हो रही आयुर्वेद उपनिदेशक डॉ मालती पारीक & डॉ बृजमोहन सुमन का सम्मान भी किया।