मातृभूमि और विद्यालय का कर्ज चुकाया: गोकुल शर्मा ने अपने जन्मदिन पर लाडपुरा स्कूल को दी ‘सीसी क्रिकेट पिच’ की अनोखी सौगात

लाडपुरा-भीलवाड़ा | भामाशाह सम्मान | खेल एवं युवा विकास 2026

जिस विद्यालय से पढ़ाई की, उसी के बच्चों से किया वादा निभाया; अब एक ही खेल मैदान में एक साथ हो सकेगी 4 प्रमुख खेलों की तैयारी
विशेष ग्राउंड रिपोर्ट: शिव जांगिड़ (लाडपुरा)

लाडपुरा (भीलवाड़ा), 16 जुलाई 2026। स्मार्ट हलचल|राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लाडपुरा में एक पूर्व छात्र की अनूठी पहल सामने आई है। विद्यालय के पूर्व छात्र गोकुल शर्मा ने अपने जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर विद्यालय के बच्चों को एक शानदार तोहफा देते हुए लाडपुरा खेल मैदान में एक पक्की ‘सीसी क्रिकेट पिच’ का निर्माण करवाकर दिया है। भामाशाह की इस सकारात्मक पहल से खिलाड़ियों के चेहरे खिल उठे हैं।

बच्चों से किया वादा किया पूरा:

जानकारी के अनुसार, गोकुल शर्मा कुछ समय पूर्व अपने जन्मदिवस के अवसर पर विद्यालय आए थे, तो उस समय वे बच्चों के खेल विकास के लिए कोई बड़ी सामग्री नहीं दे पाए थे। उसी दौरान उन्होंने बच्चों को ढाढस बंधाया था कि वे उनके लिए अपनी तरफ से जो संभव हो सकेगा, वह जरूर करेंगे। अपने इसी वादे को निभाते हुए उन्होंने अब खेल मैदान पर सीसी पिच तैयार करवाई है, जिससे बच्चों के बीच खेल के प्रति जबरदस्त उत्साह और उल्लास दिखा रहा है।

मल्टी-स्पोर्ट्स ग्राउंड: एक साथ हो सकेगी 4 खेलों की तैयारी

इस पिच के निर्माण के बाद अब लाडपुरा का यह खेल मैदान बहुउद्देशीय बन गया है। अब यहाँ गांव और स्कूल के युवा एक साथ 4 खेलों की बेहतरीन तैयारी कर सकेंगे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:
1. क्रिकेट (Cricket)
2. बास्केटबॉल (Basketball)
3. वॉलीबॉल (Volleyball)
4. बैडमिंटन (Badminton)

इस आधुनिक और पक्की पिच के तैयार हो जाने से गांव के खेल प्रेमियों और आमजन में खुशी का माहौल है। स्कूल प्रशासन और ग्रामीणों ने गोकुल शर्मा की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यों से ग्रामीण अंचल की छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का बेहतरीन अवसर प्राप्त होता है।