पति की मौत के बाद बच्चों के भविष्य का सहारा बनी पालनहार योजना

अनिल कुमार खींची

 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने फरजाना को स्वयं सौंपा योजना का प्रमाण-पत्र

ब्यावर। स्मार्ट हलचल|जैतारण तहसील निवासी फरजाना के परिवार के लिए मुख्यमंत्री पालनहार योजना मुश्किल दौर में सहारा बनी है। पति की सड़क दुर्घटना में असमय मृत्यु के बाद परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी फरजाना के कंधों पर आ गई थी। बच्चों के पालन-पोषण के साथ उनकी पढ़ाई का खर्च उठाना भी चुनौती बन गया था।ऐसे समय में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एवं स्थानीय प्रशासन के सहयोग से फरजाना का मुख्यमंत्री पालनहार योजना में पंजीकरण कराया गया। योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता से बच्चों की शिक्षा से संबंधित आवश्यकताओं को पूरा करने में परिवार को राहत मिली और उनकी पढ़ाई जारी रखने में मदद मिली।फरजाना के लिए यह क्षण उस समय यादगार बन गया, जब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं अपने हाथों से उन्हें योजना का प्रमाण-पत्र प्रदान किया। फरजाना ने बताया कि सरकारी सहायता से बच्चों की पढ़ाई को निरंतर संबल मिला है और उनके बेहतर भविष्य की उम्मीद मजबूत हुई है।

फरजाना ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।