72वें असुचंड महोत्सव का ध्वजारोहण शुक्रवार को

अनिल कुमार खींची

ब्यावर।स्मार्ट हलचल|कृष्णा मोहल्ला स्थित पूज्य झूलेलाल मंदिर में 72वां वार्षिक असुचंड महोत्सव 11 से 13 अक्टूबर तक धूमधाम से मनाया जाएगा। महोत्सव की शुरुआत शुक्रवार, 25 सितंबर को शाम 5.15 बजे ध्वजारोहण के साथ होगी।महोत्सव संयोजक प्रेम वाधवानी ने बताया कि ध्वजारोहण के दौरान झूलेलाल साहिब के पंजड़े गाकर स्तुति की जाएगी तथा छेज लगाकर श्रद्धालु उत्सव मनाएंगे। कार्यक्रम में सिंधी समाज के नवनियुक्त उपसभापति हरचंदानी एवं पार्षद वर्षा तिलोकानी का स्वागत व सम्मान भी किया जाएगा। महोत्सव को लेकर समाजजनों में उत्साह है।