किशन खटीक/
स्मार्ट हलचल|रायपुर 18 नवंबर राजकीय महाराणा उच्च माध्यमिक विद्यालय रायपुर में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बोर्ड सृजनात्मक प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पालरा के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। व्याख्याता सत्यनारायण तातेला ने बताया कि पालरा विद्यालय की सुगना तेली क्विज,आशा सालवी चित्रकला, पूजा तेली निबंध और चंदा सेन एकल गायन में प्रथम स्थान पर रही वहीं रंजना जाट ने आशुभाषण में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
ये पांचों ही विद्यार्थी 20 नवंबर को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
पिछले सत्र में भी इस प्रतियोगिता में पालरा विद्यालय के 4 विद्यार्थियों का जिला स्तर पर और एक विद्यार्थी का राज्य स्तर पर चयन हुआ था। प्रधानाचार्य तेज प्रकाश नाथ और प्रभारी उमा कंवर राठौड़ के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने तैयारी की और सभी विद्यार्थी जिला स्तर के लिए चयनित हुए है।