पालना गृह में नवजात शिशु मिला

भीलवाड़ा ।  महात्मा गांधी चिकित्सालय स्थित मातृ एवं शिशु ईकाई में पालना गृह में सावन माह के प्रथम दिवस गुरूवार शाम को एक नवजात शिशु (मेल) मिला । पालना गृह का सायरन बजते ही अस्पताल स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुये नवजात शिशु को सुरक्षित संरक्षण में लेकर एन.आई.सीयू वार्ड मे भर्ती कराया। चिकित्सको के अनुसार नवजात शिशु का वजन 1:870 किलोग्राम है प्राथमिक उपचार के बाद वर्तमान में उसकी स्वास्थ्य स्थिति स्थिर है महात्मा गांधी चिकित्सालय भीलवाडा में सूचना प्राप्त होने पर बाल कल्याण समिति भीलवाडा के सदस्य श्री विनोद राव अस्पताल पहुंचे और पूरे प्रकरण का संज्ञान लिया। चूंकि नवजात शिशु सावन में पहले दिन भगवान भोलेनाथ के दिन पालने में आया है इसलिये बाल कल्याण समिति अध्यक्ष चन्द्र कला ओझा व सदस्य विनोद राव द्वारा शिशु के सर्वोत्तम हित एवं मंगल कामना को ध्यान में रखे हुये उसका काल्पनिक नाम “रूद्र” रखा गया। नवजात की सुरक्षा एव बेहतर देखभाल हेतू बाल कल्याण समिति भीलवाडा द्वारा नवजात की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुये जिला पुलिस अधीक्षक भीलवाडा को पत्र लिखकर महात्मा गांधी अस्पताल भीलवाडा में एन.आई.सी.यू वार्ड में महिला पुलिस गार्ड तैनात कराई गई। व बेहतर उपचार हेतू महात्मा गांधी चिकित्सालय भीलवाडा के चिकित्सा अधीक्षक को पत्र लिखकर निर्देशित किया गया कि नवजात के उपचार में विशेष ध्यान दिया जावे। साथ ही नवजात की देखभाल के लिये यशोदा लगाने हेतू भी निर्देशित किया गया। नवजात शिशु उपचार के पश्चात पूर्ण स्वस्थ होने पर राजकीय शिशु गृह पालडी भीलवाडा में हरतान्तरित किया जावेगा व अग्रीम कानूनी एवं पुनर्वास प्रक्रिया प्रारंभ की जायेगी बाल कल्याण समिति भीलवाडा आमजन से अपील करती है कि यदि कोई परिवार नवजात का पालन पोषण करने में असमर्थ है तो पालना गृह में ही छोडे ताकि हर “रूद्र” को सुरक्षित जीवन मिल सके भीलवाडा में पालना गृह महात्मा गांधी चिकित्सालय में स्थित है व एक पालना गृह राजकीय किशोर गृह पालडी में स्थित है