धुंधलेश्वर महादेव मंदिर में 12 गांवों के पंच-पटेलों की बैठकः कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर चर्चा, नए पदाधिकारियों का होगा चयन

अविनाश मीणा

घाड़ (देवली), टोंक|स्मार्ट हलचल|धुंधलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में शुक्रवार, 17 जुलाई 2026 को 12 गांवों के पंच-पटेलों की एक बैठक आयोजित की गई। श्री धन्ना पीठाधीश्वर ब्रह्मऋषि बाल योगी मुनीश्वर देवाचार्य जी महाराज की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर चर्चा की गई।बैठक के दौरान मंदिर परिसर और संबंधित क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई। सदस्यों ने कार्यों की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अगली बैठक सोमवार, 20 जुलाई को होगी, जिसमें सभी 12 गांवों के पंच-पटेलों से अधिक संख्या में उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है।

आगामी बैठक का मुख्य एजेंडा नए अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और सचिव का चयन करना है। इसके अतिरिक्त, पूर्व में हुए विकास कार्यों के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया जाएगा। वार्षिक विशाल कांवड़ यात्रा को भव्य और सफल बनाने की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी।

इस बैठक में समिति के प्रमुख पदाधिकारी अध्यक्ष प्रभु लाल गुर्जर, कोषाध्यक्ष हंसराज माली, सचिव हेमराज मीणा और हेमराज पुजारी उपस्थित रहे। इनके साथ प्रभुलाल मीणा, सूरजमल, पप्पू, मोहन, रामनिवास, अशोक, शैतान सिंह, राजेश, विनोद, भंवरलाल, रामप्रसाद भाट, मुकुट बिहारी गौतम (घाड़) और रामफुल पटेल (इन्दोदा) सहित क्षेत्र के कई गणमान्य सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।