पंचायत समिति शम्भूगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग का समापन, आकड़सादा ने जीता मुकाबला

शम्भूगढ़। स्मार्ट हलचल|शम्भूगढ़ में आयोजित तीन दिवसीय पंचायत समिति शम्भूगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग PSPL का समापन हुआ। फाइनल मैच में अतिथि थानाधिकारी हंसपाल सिंह चौहान , नायब तहसीलदार रोनित शर्मा , व्यापार मंडल अध्यक्ष रोहित तेली, पटवारी कमल किशोर, पीटीआई देवकरण रैगर रहे। एकेडमी संचालक नरेंद्र रैगर ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मेजबान शम्भूगढ़ व आकड़सादा के बीच खेला गया जिसमे पहले बल्लेबाजी करने उतरी आकड़सादा टीम ने निर्धारित आठ ओवर में मेजबान शम्भूगढ़ को 112 रनों का लक्ष्य दिया दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान शम्भूगढ़ के खराब बल्लेबाजी प्रदर्शन के कारण टीम 87 रनों पर ही बना पाई इसी तरह प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आकड़सादा ने 25 रन से जीत दर्ज की। इसी प्रतियोगिता में सोलह सौ मीटर दौड़ में महिला में पुष्पा रही, पुरुष दौड़ में शिवराज प्रथम रहे। टेन स्क्वायर SD स्पोर्ट्स एवं डिफेंस एकेडमी की ओर से विजेता आकड़सादा टीम को व उपविजेता शम्भूगढ़ को ट्रॉफी प्रदान की। शम्भूगढ़ व्यापार मंडल अध्यक्ष रोहित कुमार तेली ने विजेता, उपविजेता, मेन ऑफ द मैच, बेस्ट बेस्टमैन, बेस्ट बोलर, बेस्ट विकेट कीपर व बेस्ट फील्डर को सिल्वर मेडल दिए गए, साथ ही 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में महिला व पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को भी सिल्वर मेडल दिए गए। इस अवसर पर गोपाल लौहार, गजेंद्र रैगर, सोहनलाल, पूरनमल, दिनेश रैगर, सुनील सेन, दिनेश हरिजन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व खेलप्रेमी उपस्थित रहे।