जाफर लोहानी
स्मार्ट हलचल।पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन राजस्थान के द्वारा आज संपूर्ण प्रदेश भर में स्वाभिमान बचाओ आंदोलन के तहत आज पूरे राजस्थान में सभी जिला कलेक्टर एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारीयो को ज्ञापन सौंपा गयाप्रदेश महामंत्री एवं जयपुर जिला अध्यक्ष पुरूषोतम टेलर ने बताया कि यदि सरकार हमारे द्वारा हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा प्रदेश अध्यक्ष अशोक निठारवाल ने बताया कि इस आंदोलन में 6 जुलाई को मुख्यमंत्री का घेराव किया जाएगा फिर भी मांगे नहीं माने जाने पर पूरी प्रदेश कार्यकारणी और सभी जिला अध्यक्ष और महामंत्रियों द्वारा जल समाधि ली जाएगी जिस की संपूर्ण जिम्मेदारी सरकार की होगी इस अवसर पर राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के महामंत्री सुनिल मोदी ने बताया कि यदि सरकार इन कर्मचारियों की मांगे नहीं मानती है तो राजस्थान के सभी 122 विभागों के एक लाख कर्मचारी आंदोलन में उतरेंगे इस अवसर पर पंचायती राज मंत्री महोदय श्री मदन जी दिलावर को ज्ञापन प्रस्तुत कर सहानुभूति पूर्ण मांगों पर विचार करने का निवेदन किया गया
इस अवसर पर मुकेश मुद्गल विजय सिंह राजावत यतीन्द्र जी छाजू राम सैन गजेंद्र सिंह तनु वर्मा राम किशोर मीणा निर्भय धाकड़ ओम चौधरी राम सिंह सहित सैंकड़ों कर्मचारी उपस्थिति रहे।
यह जानकारी पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष ओम चौधरी ने दी है
