मोनू सुरेश छीपा
भीलवाड़ा। स्मार्ट हलचल।भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के दूसरे दिन की शुरुआत प्रातःकालीन योग, प्राणायाम एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा के साथ हुई। प्रशिक्षण शिविर में अनुशासन, संगठन और राष्ट्रभावना का विशेष वातावरण देखने को मिला। जिला मीडिया सहसंयोजक मोनू सुरेश छीपा ने बताया की
योग प्रशिक्षक अभिसूत्रा सोलंकी ने कार्यकर्ताओं को योग एवं प्राणायाम का अभ्यास करवाया। वहीं शाखा शिक्षक राजकुमार आंचलिया , वेद प्रकाश खटीक एवं विशाल गुरुजी ने शाखा गतिविधियों का संचालन करते हुए संघ प्रार्थना करवाई।
जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस प्रशिक्षण महाभियान के प्रथम दिन छह विभिन्न सत्र आयोजित किए गए थे। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य, विधायकगण एवं सांसदों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सांसद दामोदर अग्रवाल एवं पूर्व सांसद सुभाष बहेड़िया की विशेष उपस्थिति रही।
दूसरे दिन प्राणायाम सत्र के पश्चात सभी पदाधिकारी जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा की अगुवाई में स्वस्ति धाम पहुंचे, जहां संतजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
