पुलिस की संडे ऑन साइकिल पहल ने दिया सेहत और सुरक्षा का संदेश
सी पी गोयल
नाहरगढ़/बारां , 24 मई|स्मार्ट हलचल।कस्बे में रविवार को पुलिस विभाग की ओर से संडे साइकलिंग अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और थाना प्रभारी के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गई ।वहीं योगा कर स्वस्थ समाज के लिए स्वस्थ शरीर के महत्व पर भी जोर दिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य फिटनेस को बढ़ावा देने के साथ-साथ समाज को नशामुक्त बनाना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना था
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और बढ़ते तनाव के बीच युवाओं व आमजन को फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देने के लिए नाहरगढ़ पुलिस ने अनोखी पहल की है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर रविवार को “संडे ऑन साइकिल” अभियान आयोजित किया गया। अभियान के जरिए स्वास्थ्य, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया । रविवार साईकिल रेली सुबह 6:30 बजे से पुलिस थाना परिसर से शुरू हुई जो कस्बे की विभिन्न गलियों, चौराहे तथा मुख्य आम बाजार से निकली। अभियान में थानाधिकारी कमलसिंह सहित पुलिस जवानो ने भाग लिया।थानाधिकारी कमलसिंह ने बताया कि साइकलिंग केवल फिटनेस का माध्यम नहीं बल्कि प्रदूषण कम करने और यातायात दबाव घटाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि युवाओं को मोबाइल और डिजिटल दुनिया से निकलकर शारीरिक गतिविधियों से जुड़ने की जरूरत है। इस तरह की पहल युवाओं को अनुशासन, फिटनेस और सकारात्मक जीवनशैली की ओर प्रेरित करेगी। ।
उनका कहना है कि फिट नागरिक ही सुरक्षित और मजबूत समाज की नींव होते हैं।
