अनिल कुमार खींची
ब्यावर।स्मार्ट हलचल|नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर भाजपा ने चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। सोमवार को पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के नामांकन की प्रक्रिया के तहत भाजपा के पार्टी सिंबल उपखंड अधिकारी कार्यालय में जमा करवाए गए।निकाय प्रभारी सरिता गैना, विधायक शंकर सिंह रावत एवं भाजपा नेता अभिषेक सिंह चौहान की मौजूदगी में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के नामांकन के लिए आवश्यक सिंबल उपखंड अधिकारी, ब्यावर को सौंपे गए। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और प्रत्याशी मौजूद रहे।
भाजपा नेताओं ने बताया कि नगर परिषद चुनाव को लेकर पार्टी पूरी तरह तैयार है। पार्टी द्वारा घोषित सभी प्रत्याशी अधिकृत चुनाव चिह्न पर चुनाव मैदान में उतरेंगे। नामांकन प्रक्रिया के अंतिम चरण में पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रत्याशियों में उत्साह नजर आया।
