Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़राष्ट्र भक्ति ज्वार अभियान

राष्ट्र भक्ति ज्वार अभियान

राष्ट्र भक्ति ज्वार अभियान

बन्शीलाल धाकड़

स्मार्ट हलचल/छोटी सादड़ी जलोदा जागीर स्कूल में छात्राओं को तिरंगे बांटे और कहा अपने घरों पर लगाएं यह देश की शान है – आंजना
गुरुवार को छोटी सादड़ी उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जलोदा जागीर विद्यालय में किसान नेता विस्तारक योजना भाजपा उदयपुर संभाग प्रभारी सोहन लाल आंजना द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्र भक्ति ज्वार अभियान के तहत छात्राओं को तिरंगे वितरित किए और कहा कि 26 जनवरी भारत के संविधान दिवस पर ये तिरंगे अपने अपने घरों पर लगाएं,तिरंगा हमारे देश की शान है, हमे अपने भारत के संविधान पर हमेशा गर्व करना चाहिए, विद्यालय की समस्याओं के बारे में शिक्षको से पूंछा तो बताया कि शिक्षक तो पूरे है इस पर आंजना ने कहा कि तो फिर परीक्षा परिणाम शतप्रतिशन आना चाहिए कई विद्यालयों में शिक्षक कम है फिर भी परिणाम शत-प्रतिशत है। इस दौरान साथ में रामेश्वर धाकड़,लोकेश धाकड़, कन्हैयालाल धाकड़, और स्कूल शिक्षक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES