लाखेरी – स्मार्ट हलचल।अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन दिल्ली एवं पूर्वी राजस्थान के नेतृत्व द्वारा लाखेरी निवासी पवन गोयनका को बूंदी जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर अग्रवाल समाज में खुशी की लहर है। इस अवसर पर जिला अग्रवाल सम्मेलन, बूंदी के पदाधिकारियों ने गोयनका को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि गोयनका के नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा समाज हित में नए आयाम स्थापित होंगे। यह नियुक्ति सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल, राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष सुरेंद्र किरवाड़ा
पूर्वी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गर्ग द्वारा दी गयी। इस अवसर पर सुरेन्द्र गोयल देई संजय जैन देई, पवन अग्रवाल बून्दी, कोमल जिंदल बून्दी, सत्यनारायण गर्ग सुमेरगंजमंडी अनिल गोयल नैनवा, छेलबिहारी मंगल करवर, मनीष कुमार जैन देई एवं चंद्रप्रकाश गोयल बांसी एवं कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारीयों और सदस्यों ने भी गोयनका को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं सफल नेतृत्व की मंगलकामना की। इस दौरान गोयनका ने उच्च पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया ।
