भारत विकास परिषद भवानीमंडी के नेत्र शिविर में 68 व्यक्तियों की आंखों की जांच, 14 मरीजों को मिलेगी नई रोशनी

रणवीर सिंह चौहान

स्मार्ट हलचल|भवानी मंडी|भारत विकास परिषद द्वारा भवानीमंडी में पारसचंद मनोजकुमार लोढ़ा के सौजन्य से निशुल्क नेत्र जांच एवं शल्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसके माध्यम से 14 मरीजों का निशुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन होगा।परिषद के नेत्रदान प्रभारी कमलेश गुप्ता दलाल ने बताया कि सीताराम अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर का शुभारंभ नेत्र चिकित्सक डॉ राहुल गर्ग, प्रायोजक पारसचंद लोढ़ा, शाखा संरक्षक गोविंद भराड़िया एवं अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता के द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया। इस शिविर में परिषद के क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव कमल सुरेका, शिविर प्रभारी उमाशंकर पोरवाल, मनमोहन जायसवाल, डीके गुप्ता, हेमराज शर्मा, मनोज लोढ़ा, कमलेश गुप्ता दलाल आदि का सहयोग रहा। शुभारंभ कार्यक्रम में लोढ़ा परिवार का माला पहनकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया, संचालन हेमराज शर्मा के द्वारा किया गया।
शिविर में 68 मरीजों की आंखों की जांच की गई, बीपी शुगर इत्यादि की जांच करने के पश्चात 14 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया, जिन्हें भोजन पैकेट देकर बस के द्वारा भारत विकास परिषद के कोटा स्थित चिकित्सालय में भेजा गया, जहां इनका मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जाकर इन्हें वापस भवानीमंडी लाया जाएगा, शिविर में सभी के आंखों की निशुल्क जांच की गई एवं जरूरतमंद मरीजों को दवाइयां दी गई।
परिषद शाखा अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता एवं सचिव संदीप राठौर के अनुसार पिछले 14 वर्षों से लगातार आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर श्रृंखला का यह 144 वां शिविर आयोजित हुआ है, अभी तक इन शिविर के माध्यम से 32383 मरीजों की निशुल्क आंखों की जांच करके रिकॉर्ड 9991 मरीजों का निशुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवाया जा चुका है।