70वीं राज्य स्तरीय वेट-लिफ्टिंग में ज्ञानपुरा की पायल ने मारी बाजी, -63 Kg वर्ग में जीता गोल्ड – गांव में जश्न

मामराज मीणा

–

स्मार्ट हलचल।बानसूर विधानसभा क्षेत्र नारायणपुर क्षेत्र में की बेटी ने झुंझुनूं के SMS स्कूल एंड स्पोर्ट्स एकेडमी में आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय वेट-लिफ्टिंग प्रतियोगिता में कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नारायणपुर क्षेत्र की बेटी ने परचम लहराया है।ज्ञानपुरा स्थित रा.उ.मा.वि.की कक्षा 12 की प्रतिभावान छात्रा पायल कंवर (19) पुत्री बाबू सिंह चौहान, निवासी चौहानों का बास खरवा ने 63 किलोग्राम भार वर्ग में 87 किलो वजन उठाकर शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।पायल की इस ऐतिहासिक जीत के बाद गांव और स्कूल में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की बेटी ने पहली बार राज्य स्तर पर गोल्ड जीतकर गांव का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है।इस उपलब्धि पर समस्त ग्रामवासियों ने पायल को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर समाजसेवी रतन लाल जांगिड, गुलाब सिंह चौहान, भवानी सिंह चौहान, प्रहलाद सिंह, रोताश जाट, विजय सिंह चौहान, दाताराम जाट, बंसी जाट, रामोटर स्वामी, रामसिंह बागड़ी, दीपक वर्मा, इस्लाम खान, नरेंद्र सिंह, सुमेर सिंह, मुरारी सेन मनोहर रावत सहित बड़ी संख्या ग्रामीणों मौजूद रहे। प्रोत्साहन के रूप में रतन लाल कैलाश चंद जांगिड ने 21000/- रुपये राशि भेट की और साथ में सभी सरपंच पप्रत्याशी ने प्रोत्साहन राशि भेट कर बच्ची का मान बढ़ाया – वक्ता के रूप में गजेंद्र जांगिड ने पूरे प्रोग्राम में चार चांद लगाए और बिटिया का भव्य स्वागत किया गया ।