शम्भूगढ़/आसींद (स्मार्ट हलचल)नवसृजित पंचायत समिति शम्भूगढ़ में कांग्रेस पार्टी की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक जयनगर स्थित सगस जी महाराज सराय में आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने शिरकत कर आगामी पंचायत चुनाव की रणनीति पर मंथन किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक एवं कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हगामीलाल मेवाड़ा उपस्थित रहे।
एकजुटता से काम करें, शम्भूगढ़ में बने कांग्रेस का बोर्ड: हगामीलाल मेवाड़ा
पूर्व विधायक हगामीलाल मेवाड़ा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नवसृजित पंचायत समिति शम्भूगढ़ के पहले चुनाव में संगठन की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करनी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी एकजुटता बनाए रखने और जन-जन तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान करते हुए शम्भूगढ़ में कांग्रेस का बोर्ड बनाने का संकल्प दिलाया।
मातृशक्ति की दिखी भारी मौजूदगी
संगठनात्मक बैठक में क्षेत्र से बड़ी तादाद में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सक्रिय उपस्थिति रही। शम्भूगढ़ पंचायत समिति समन्वयक राजकुमार बेरवा एवं अन्य वक्ताओं ने भी बूथ स्तर पर संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान को गति देने पर जोर दिया।
🛑 बैठक के मुख्य बिंदु व संकल्प:
- चुनावी लक्ष्य: नवसृजित पंचायत समिति शम्भूगढ़ में कांग्रेस का पहला प्रधान व बोर्ड बनाना।
- संगठन विस्तार: सभी ग्राम पंचायतों और वार्डों में कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर जिम्मेदारी तय करना।
- व्यापक भागीदारी: महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के तालमेल से चुनाव मैदान में उतरना।
बैठक में ये प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे उपस्थित
बैठक में आसींद महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष भामिनी राठौड़, आसींद ब्लॉक अध्यक्ष शंभूलाल गुर्जर, नगर अध्यक्ष मशकूर अहमद शेख, मंडल अध्यक्ष अशोक साहू, शम्भूगढ़ मंडल अध्यक्ष रोशनलाल मेवाड़ा, धनराज मेघवंशी, अशोक कुमार पीपाड़ा (आमेसर), एससी प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कुमार रेगर, पूर्व सरपंच पृथ्वीराज मेवाड़ा, शम्भूगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष रोहित तेली अतिथि रहे। इसके साथ ही कैलाश सूठवाल, डालचंद रैगर, माणकचन्द रैगर, नाहरचंद रैगर, सौदान गुर्जर, फकरुद्दीन पटवा, श्रवण लाल मेघवंशी, मदनलाल तेली, माणकचन्द डुंगरवाल, राजू वैष्णव, मगनलाल रैगर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।