पंचायत समिति में मनाया जनजातीय गौरव दिवस, भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

राजेन्द्र बबलू पोखरना
कोटड़ी।स्मार्ट हलचल|पंचायत समिति कोटड़ी में रविवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में जनजातीय गौरव दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम में विकास अधिकारी संजय शर्मा ने भगवान बिरसा मुंडा के त्याग, संघर्ष, साहस और देश की स्वतंत्रता के साथ जनजातीय समाज के उत्थान में उनके योगदान के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके बाद उपस्थितजनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण देखा एवं सुना। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को जीवन में अपनाने तथा जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपराओं एवं गौरवशाली विरासत के संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विकास अधिकारी संजय शर्मा, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी रघुनंदन वैष्णव एवं सहायक विकास अधिकारी बहादुर सिंह, ब्लॉक कोर्डिनेटर शान्ति लाल पोखरना, महावीर सिंह कानावत, चिकित्सा विभाग से उमाकांत शर्मा सहित उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया। पंचायत समिति, शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग, महिला बालविकास विभाग, तहसील सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी तथा क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के सरपंच, ग्राम विकास अधिकारी, कनिष्ठ सहायक एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।