Homeभीलवाड़ाफार्मासिस्ट नर्सिंग पैरामेडिकल का नियुक्ति की मांग को लेकर आज छटा दिन...

फार्मासिस्ट नर्सिंग पैरामेडिकल का नियुक्ति की मांग को लेकर आज छटा दिन धरना जारी

Pharmacist Nursing Paramedical

जयपुर की कड़ाके की ठंड में अभ्यर्थी धरने पर, सरकार मोन मूक
सुरेश कुमार सेन
मांडलगढ़ :- स्मार्ट हलचल/चिकित्सा विभाग के विभिन्न केडर के हजारों महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी अपने बच्चों के साथ आज लगातार 6 वे दिन धरने पर हैं लेकिन सरकार द्वारा ना ही इनकी कोई सुध ली गई ना ही कोई वार्ता के लिए बुलावा भेजा गया
फार्मासिस्ट नर्सिंग पैरामेडिकल संघर्ष समिति के संयुक्त आह्वान पर प्रदेश भर के अभ्यर्थियों ने मोर्चा खोलते हुए अंतिम चयन सूची एवं नियुक्ति देने की मांग को लेकर जालना स्थित राज्य परिवार एवं कल्याण संस्थान के बाहर अनिश्चितकालीन धरना आज 6 वे दिन जारी है चूंकि नर्सिंग व पैरामेडिकल के केडर की प्रोविजनल लिस्ट विगत सरकार ने जारी कर दी थी लेकिन फार्मासिस्ट कैडर के अभ्यर्थी अभी तक प्रोविजनल लिस्ट का ही इंतजार कर रहे हैं फार्मासिस्ट संघर्ष समिति के सदस्य पुष्पेंद्र जादौन एवं विनोद नेरिया से मिली जानकारी के अनुसार यदि विगत सरकार की तरह भाजपा सरकार जल्द ही फार्मासिस्ट प्रोविजनल लिस्ट जारी करते हुए सभी केडर की अंतिम वरीयता सूची जारी नहीं करती है तो पूर्व की भांति मजबूरन सभी को आमरण अनशन पर बैठना पड़ेगा
क्या सुशासन की भाजपा सरकार जिसने 500 वर्ष का राम मंदिर का सपना साकार किया क्या वह भाजपा सरकार श्री राम के इन भक्तों को जो कि विगत 12 वर्षों से नौकरी की प्रतीक्षा में आस लगाए बैठे हैं के साथ न्याय करेगी या आगे पर बैठने को मजबूर करेगी
अभ्यर्थि पीयूष जैमिनी एवं अभिषेक पांडे का स्पष्ट शब्दों में बार-बार यही कहना है कि हम बिना लिस्ट और जॉइनिंग लिए इस धरने से नहीं उठगे, चाहे आमरण अनशन पर कोई हमारा साथी शहिद भी हो जाए ।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES