फूलियाकलां पंचायत समिति क्षेत्र की 25 ग्राम पंचायतों में 194 सरपंच प्रत्याशी आजमाएंगे भाग्य

अरवड़@-स्मार्ट हलचल|फूलियाकलां पंचायत समिति क्षेत्र की 25 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए कुल 194 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपना भाग्य आजमाएंगे। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशियों की संख्या सामने आने से अब ग्राम पंचायतों में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। सरपंच पद के प्रत्याशी मतदाताओं से संपर्क कर समर्थन जुटाने में लगे हैं। वहीं, गांवों में चुनाव को लेकर चर्चाओं का दौर भी शुरू हो गया है।