भीलवाड़ा । बिजोलिया थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई महिला की मौत पिकअप द्वारा टक्कर मारने से हुई । पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा और पिकअप वाहन को जब्त करते हुए जांच शुरू की । जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र की छोटी बिजोलिया में 55 वर्षीय बादाम देवी पत्नी जयलाल मीणा खेत से अपने घर लौट रही थी तभी तेज रफ्तार पिकअप ने महिला को टक्कर मार दी जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई महिला को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां हालत नाजुक होने पर उसे भीलवाड़ा जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया लेकिन महिला ने रास्ते में ही दम तोड दिया । पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौप दिया और पिकअप को जब्त कर मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की ।













