Homeराज्यउत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद में पिकअप पलटने से सैफई क्षेत्र की 3 महिलाओं की मौत,...

फर्रुखाबाद में पिकअप पलटने से सैफई क्षेत्र की 3 महिलाओं की मौत, 24 लोग घायल

फर्रुखाबाद में पिकअप पलटने से सैफई क्षेत्र की 3 महिलाओं की मौत, 24 लोग घायल

सैफई मेडीकल यूनिवर्सिटी पहुँचकर डीएम एसएसपी ने जाना घायलों का हाल

सैफई क्षेत्र के ग्राम भालासैया निवासी है सभी मृतक व घायल

गंगा में अस्थि विसर्जन कर लौटते समय हुआ हादसा

(सुघर सिंह सैफई)

सैफई ( इटावा) स्मार्ट हलचल/सैफई क्षेत्र के ग्राम भालासैया से गुरु पूर्णिमा के अवसर पर फर्रुखाबाद गंगा में अस्थि विसर्जन करके बापस लौटने के दौरान थाना जहानगंज क्षेत्र में चालक को झपकी आने से पिकअप अनियंत्रित होकर पोल से जा टकरा कर पलट गई। जिससे पिकअप में सवार सभी लोग घायल हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को लोहिया अस्पताल भिजवाया। जहाँ राम बेटी साथ पत्नी जगदीश कुमार नरहोली भिडरुआ, सुशीला देवी 50 पत्नी अवधेश निवासी भालासैया,रामकली 65 पत्नी जबर सिंह भालासैया की मौत हो गयी।

सभी मरीजों को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां उनका उपचार जारी है।
जनपद इटावा के थाना सैफई के ग्राम भाला सैया निवासी दिलीप चन्द्र के पिता विनोद कुमार (58) की मृत्यु 30 जून को हो गई थी। उनकी अस्थियों को विसर्जित करने के लिए दिलीप ने अशोक कुमार की किराए पर पिकअप की। चालक मुकुट के साथ दिलीप अपने दो दर्जन से अधिक रिश्तेदारों और परिवारीजनों के साथ शनिवार रात पांचाल घाट आए। रविवार सुबह तड़के पूजा अर्चना गंगा स्नान अस्थि विसर्जन करने के बाद सभी वापस जा रहे थे। जब थाना जहानगंज के पास होरिकपुर मार्ग पर पहुंचे, तभी चालक को झपकी आ गई। जिससे पिकअप बेकाबू होकर पोल से टकराकर पलट गई।

👉 सैफई में भर्ती घायल

सैफई में मेडीकल यूनिवर्सिटी में दिलीप 35 बर्षीय पुत्र विनोद कुमार, व उनकी पत्नी सोनी 32 बर्षीय,मां सरोज देवी 60 बर्षीय, व भाई सोनू 27 बर्षीय व बच्ची सृष्टि 6 बर्ष,ऋचा 4 बर्ष निवासीगण ग्राम भालासैया थाना सैफई जिला इटावा अमर सिंह 45 बर्षीय पुत्र मिजाजी लाल,पत्नी सत्यवती 43 बर्षीय, मुकुट सिंह 45 बर्षीय पुत्र कन्नौजीलाल पत्नी अनीता 43 बर्षीय, ममता 40 बर्षीय पत्नी शिशुपाल,अनीता 50 बर्षीय पत्नी राजेश कुमार, ब्रजेश 40 बर्षीय पुत्र नाथूराम, शिंभूदयाल 40 बर्षीय पुत्र रामसनेही,राहुल 30 बर्षीय पुत्र रक्षपाल,सत्यवती 45 बर्षीय पत्नी शिव सिंह,राधका 50 बर्षीय पत्नी राम सिंह, सुनीता 40 बर्षीय पत्नी कन्हैया लाल,अशोक 45 बर्षीय पुत्र जाहर सिंह, निवासीगण ग्राम भालासैया थाना सैफई व विकाश 16 बर्षीय अपने पिता विनोद 43 बर्षीय व मां ममता 42 बर्षीय निवासी नगला मुकन्द थाना किशनी जिला मैनपुरी,आशा देवी 43 बर्षीय पत्नी सुभाष निवासी उदयपुर कला थाना ऊसराहार जिला इटावा का इलाज जारी है।

👉तीन मौतों से नरहौली व भालासैया गांव में पसरा मातम

ग्राम भालासैया के विनोद कुमार की अस्थि विसर्जन करके लौट रही बाहन दुर्घटना में भालासैया की सुशीला देवी पत्नी अवधेश व राम कली पत्नी जबर सिंह जो कि विनोद कुमार की भाभी थी उनका एक्सीडेंट में निधन हो गया। इसके अलाबा विनोद कुमार की बहिन राम बेटी पत्नी जगदीश ग्राम नरहौली का भी निधन हो गया। राम बेटी व रामकली का पति का पूर्व में ही निधन हो चुका है।
दोनो गांव नरहौली व भालासैया में एक साथ तीन डेडबॉडी पहुंचने से मातम फैल गया। आसपास के गांव के लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए। पहले भालासैया की दोनों महिलाओं का अंतिम संस्कार किया गया। फिर उसके बाद सभी रिश्तेदार नरहौली गांव पहुंचें और वहां राम बेटी का अंतिम संस्कार किया गया।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES