पिकअप व कार में जबरदस्त भिड़ंत, 10 जने हुए घायल मुंडन संस्कार से घर लौट रहे थे पिकअप सवार

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- नेशनल हाईवे 758 पर बिगोद कस्बे में ईच्छा मणी होटल के पास एक पिकअप व कार में आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिसमें कार चालक सहित 10 जने घायल हो गए, घायलों का बिगोद चिकित्सालय में उपचार के बाद पांच को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया । सुचना पर बिगोद थाना पुलिस मौके पर पहुंची । थाना प्रभारी जय सुल्तान ने बताया कि बिगोद सवाईपुर रोड़ पर ईच्छा मणी होटल के पास सोमवार दोपहर को बिगोद से सवाईपुर की तरफ जा रही पिकअप की सामने से आ रही कार से जबरदस्त भिड़ंत हो गई, घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, आसपास के ग्रामीणों व राहगीरों ने घायलों को निजी वाहनों की वजह से बिगोद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया । पिकअप सवार बड़लियास थाना क्षेत्र के होलिरड़ा निवासी जो रलायता गांव में धुणी वाले बाबाजी के मुंडन संस्कार कार्यक्रम के बाद वापस अपने गांव होलिरड़ा लौट रहे थे, इसी दौरान कार व पिकअप में आमने-सामने की टक्कर हो गई । हादसे में होलिरड़ा निवासी पूजा पुत्री नीरज वैष्णव उम्र 22 वर्ष, लहरी देवी पत्नी जगदीश वैष्णव उम्र 50 वर्ष, अनुसूया पुत्री विनोद वैष्णव उम्र 17 वर्ष, प्रहलाद पुत्र जगदीश वैष्णव उम्र 38 वर्ष, खुशी पुत्री कैलाश लुहार उम्र 12 वर्ष, कोमल पुत्री नाथू गाडरी उम्र 17 वर्ष, अपूर्वी पुत्री प्रहलाद वैष्णव उम्र 16 वर्ष, लाली देवी पत्नी भंवरलाल वैष्णव उम्र 55 वर्ष, उदलियास निवासी प्रेम देवी पत्नी शिव वैष्णव उम्र 60 वर्ष व कार चालक महुआ निवासी पारस जैन उम्र 40 वर्ष घायल हो गए । सभी घायल का बिगोद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार किया गया, जहां से पूजा वैष्णव, पारस जैन, अपूर्वी बैरागी, लाली देवी, प्रेम वैष्णव के गंभीर चोट होने की वजह से जिला चिकित्सालय रेफर किया गया । दुर्घटना के बाद में घटना स्थल और चिकित्सालय में परिजनों व ग्रामीणों की भीड़ लग गई, पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाया ।।