हरिप्रसाद शर्मा
पुष्कर/अजमेर/स्मार्ट हलचल|1 जून को राहुल गांधी पुष्कर आएंगे । पुष्कर के वाइल्ड रोज होटल में कांग्रेस जिलाध्यक्षों की ट्रेनिंग कार्यक्रम में शिरकत करेंगे । सूत्रों के अनुसार 23 मई से 1 जून तक कांग्रेस संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम में 10 दिन का कार्यक्रम आयोजित होंगे । कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी पुष्कर आयेंगे । बताया जाता है कि पंचायत एवं बूथ स्थर पर संगठन को सक्रिय करना और पदाधिकारियों को प्रशिक्षित करने का कार्यक्रम है ।
