महेन्द्र नागौरी
‘नशामुक्त युवा–विकसित भारत’ अभियान का लाइव प्रसारण, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता राज्य स्तर पर दिखाएंगे दम
भीलवाड़ा |स्मार्ट हलचल|माय भारत केंद्र एवं युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में विद्या प्रोफेशनल एंड टेक्निकल कॉलेज में रविवार को ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का आयोजन हुआ। युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव संबोधन को देखा और नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया। प्रधानमंत्री ने इसे 100 सप्ताह का राष्ट्रव्यापी जन-आंदोलन बताते हुए युवाओं से नशे से दूर रहकर विकसित भारत के निर्माण में भागीदारी का आह्वान किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद दामोदर अग्रवाल ने जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया तथा नशा मुक्ति पोस्टर का विमोचन किया। जिला युवा अधिकारी रचना शर्मा ने माय भारत पोर्टल और अभियान की जानकारी दी।
प्रतियोगिताओं में खुशी शर्मा (भाषण), आयुषी व्यास (कविता), राहुल बैरवा (रील/शॉर्ट फिल्म), लक्ष्मी एंड ग्रुप (नुक्कड़ नाटक), अश्लेषा अग्रवाल (पेंटिंग), नित्या मल्होत्रा (स्लोगन), राजकुमार खटीक (संगीत) और विद्या एंड ग्रुप (नृत्य) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भीलवाड़ा का प्रतिनिधित्व करेंगे।
कार्यक्रम में रेड क्रॉस सचिव रमेश मुंदड़ा, उप निदेशक राम अवतार जाट, डॉ. अशोक चौधरी, गीता चौधरी, डॉ. जसवंत सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। अंत में सभी को नशामुक्त भारत और विकसित भारत के निर्माण की शपथ दिलाई गई।
