ओम जैन
शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|देशभर में हो रहे तेल संकट एवं डीजल पेट्रोल की राशनिंग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने हमला बोलते हुए कहा कि इनकी नीतियों की वजह से देश अघोषित आर्थिक आपातकाल की और बढ़ रहा है प्रधानमंत्री मोदी समाने असहज आ रहे है रूस के साथ तेल खरीद सीमा समाप्त हो गई पेट्रोल डीजल के दामों में निरंतर बढ़ोतरी होती रहेगी इससे रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं पर सीधा असर पड़ेगा महंगाई बढ़ेगी जिससे आमजन गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के साथ साथ किसान वर्ग प्रभावित होगा आगे तेल के दामों में और वृद्धि होगी गैस के दाम बढ़ेगा सरस दूध के भी दाम बढ़ने की संभावना है चुनाव जीतने के लिए देश को मुगालते में रखा महंगाई से अब स्थिति प्रतिदिन भयावह होती चली जाएगी।
पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि नेता विपक्ष राहुल गांधी जो भी कह रहे है सच साबित हो रहा है चाहे नोटबंदी, जीएसटी, कोरोना में से पूर्व कही गई सभी बाते सच हुई है नेता विपक्ष कह रहे है देश में आर्थिक तूफान आने वाला है जिसका असर अडानी अंबानी वह महलों में बैठे रहेंगे लेकिन आमजन को आर्थिक नुकसान का खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
पूर्व राज्यमंत्री ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आड़े लेते हुए कहा कि एक तरफ किसान की समर्थन मूल्य पर बिकवाली नहीं हो रही है विधायक साइकिल चलाने की नौटंकी कर रहे है जिससे काम नहीं चलेगा किसानों व्यापारियों जनता के लिए सरकार से आर्थिक संकट को दूर करने के लिए लड़ना होगा यह उनकी जिम्मेदारी है।
