पॉक्सो एक्ट पर जागरूकता गतिविधि आयोजित

भीलवाड़ा । बाल अधिकारिता विभाग एवं जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक धर्मराज प्रतिहार के निर्देशानुसार जहाजपुर के गाडौली ग्राम पंचायत में पॉक्सो एक्ट की जागरूकता हेतु चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 टीम द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय बालिका विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केंद्र, ग्राम पंचायत एवं सार्वजनिक स्थानों पर पॉक्सो एक्ट की जानकारी दी गई एवं पाक्सो एक्ट, बाल विवाह रोकथाम, नशा मुक्ति की जानकारी के पोस्टर चस्पा किए गए, सभी को बताया गया कि बच्चों की किसी भी प्रकार की सहायता के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर जानकारी दी जा सकती है उक्त गतिविधि के तहत चाइल्ड हेल्पलाइन परियोजना समन्वयक हेमंत सिंह सिसोदिया एवं सुपरवाइजर राजेश कुमार खोईवाल ने जागरूकता गतिविधि के दौरान पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह अधिनिय एवं नशा मुक्ति की जागरूकता गतिविधि आयोजित की।