Homeभीलवाड़ापोक्सो एक्ट में बंद कैदी ने सीएम भजन लाल को दी जान...

पोक्सो एक्ट में बंद कैदी ने सीएम भजन लाल को दी जान से मारने की धमकी, जेल प्रशासन पर खड़े हो रहे सवाल

भीलवाड़ा । राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस कंट्रोल रूम जयपुर में फोन कर भजनलाल शर्मा को जान से मारने की धमकी दी गई है। इससे पहले भी सीएम को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। तब भी दौसा की सेंट्रल जेल से ही धमकी दी गई थी। इस बार भी इसी जेल में बंद कैदी ने फोन कर सीएम को मारने की धमकी दी है। दौसा के सेंट्रल जेल श्यालावास से जयपुर पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया गया। इस दौरान शनिवार (22 फरवरी) को 12 बजे से पहले सीएम को जान से मारने की धमकी दी गई। इस घटना के बाद दौसा पुलिस ने जेल में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पुलिस को जेल में मोबाइल फोन भी मिला। जिस कैदी ने मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी दी है, वह पॉक्सो एक्ट के तहत जेल में बंद है। इस कैदी का नाम रिंकू रडवा है, जो 2022 में दौसा सेंट्रल जेल में आया था। पॉक्सो एक्ट बच्चों को यौन शोषण से बचाने के लिए बनाया गया है। छोटे बच्चों के साथ यौन शोषण करने वाले दोषियों को इसी कानून के तहत कठोर सजा दी जाती है। यह पहला मौका नहीं है, जब राजस्थान के सीएम को जान से मारने की धमकी मिली है। इससे पहले भी भजनलाल शर्मा को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। खास बात यह है कि इससे पहले भी धमकी फोन पर ही दी गई थी और धमकी देने वाला व्यक्ति दौसा जेल में ही बंद था। उस समय भी सर्च ऑपरेशन के दौरान जेल के अंदर मोबाइल फोन मिला था। अब जेल से ही सीएम को दूसरी बार जान से मारने की धमकी मिलने पर जेल प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES