भीलवाड़ा में पुलिस का एक्शन: 25 गिरफ्तार, 13 वांछित आरोपी भी पकड़े

शांति भंग के मामलों में जिलेभर में कार्रवाई, विभिन्न थानों की पुलिस ने दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा

भीलवाड़ा।स्मार्ट हलचल|जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक मामलों में वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने रविवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की। पुलिस की ओर से 11 अक्टूबर को जारी प्रेस नोट के अनुसार, शांति भंग के आरोप में 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि विभिन्न आपराधिक प्रकरणों में वांछित 13 आरोपियों को भी पकड़ा गया।

इन थाना क्षेत्रों में शांति भंग के आरोपियों पर कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, बड़लियास थाना पुलिस ने भगवत सिंह राणावत को गिरफ्तार किया। कोटड़ी पुलिस ने विक्रम ओढ़, दुर्गा, मीनाक्षी और गीता को पकड़ा। जहाजपुर पुलिस ने जगदीश रेगर, हनुमाननगर पुलिस ने सीताराम जाट तथा हमीरगढ़ पुलिस ने गौरीशंकर को गिरफ्तार किया।

इसी तरह प्रतापनगर पुलिस ने विक्रम सोनी और वीरेंद्र कुमार को पकड़ा। गंगापुर पुलिस ने ओमप्रकाश रेगर तथा मांडल पुलिस ने सलीम खान, शाहरुख खान, अलादीन खान और अयूब खान को गिरफ्तार किया। रायला पुलिस ने रोहित खटीक, शुभम तेली, सांवरमल रेगर और शीतु को पकड़ा।

वहीं, शंभूगढ़ पुलिस ने सांवरलाल माली तथा सदर थाना पुलिस ने ईसान और अयान को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 126/170 के तहत कार्रवाई की।

वांछित आरोपियों की धरपकड़, कई थानों की टीमों ने की कार्रवाई

विभिन्न मामलों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के तहत काछोला थाना पुलिस ने प्रकरण संख्या 137/2026 में बूंदी जिले के मांगीलाल गुर्जर को गिरफ्तार किया। मंगरोप पुलिस ने प्रकरण संख्या 113/2026 में मोहम्मद यूसुफ उर्फ यूसुफ मंसूरी उर्फ घोसूंडा तथा प्रतापनगर पुलिस ने प्रकरण संख्या 264/2026 में सत्यनारायण बैरवा उर्फ सतु बैरवा को पकड़ा।

बागोर थाना पुलिस ने प्रकरण संख्या 129/2026 में अमृतलाल वैष्णव, पप्पू जंगलिया और विष्णु गंवारिया को गिरफ्तार किया। शंभूगढ़ पुलिस ने प्रकरण संख्या 174/2026 में गणपत भील और मुकेश प्रजापत को पकड़ा।

गांधी नगर थाना पुलिस ने प्रकरण संख्या 282/2026 में शैलेंद्र तथा प्रकरण संख्या 71/2026 में नारायण बैरवा को गिरफ्तार किया। फूलियाकलां पुलिस ने प्रकरण संख्या 210/2026 में सांवरलाल गुर्जर और भीमगंज थाना पुलिस ने प्रकरण संख्या 237/2026 में दिलखुश तेली को पकड़ा।