सूरौठ।स्मार्ट हलचल|करौली एसपी लोकेश सोनवाल के निर्देश पर सूरौठ थाना प्रभारी कालीचरण शर्मा ने स्थानीय थाना परिसर में सफाई अभियान शुरू करवाया है। स्वच्छता अभियान एवं रंगाई पुताई से थाना परिसर नए लुक में नजर आ रहा है।
थाना प्रभारी कालीचरण शर्मा ने बताया कि एसपी के निर्देश पर सूरौठ थाना परिसर में स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान शुरू किया गया है। स्वच्छता अभियान के दौरान थाना प्रभारी कालीचरण शर्मा की अगुवाई में सभी पुलिसकर्मी थाने के सभी कक्षों, बरामदों एवं परिसर की सफाई में जुट गए हैं। इसके अलावा थाना भवन की पुताई रंगाई भी की जा रही है। थाना भवन पर नए स्लोगन भी लिखे गए हैं। पुलिस कर्मियों ने थाना परिसर के मैस एवं विभिन्न कमरों में जमा गंदगी की सफाई की तथा रंग रोगन किया। सफाई अभियान शुरू होने के बाद थाना परिसर बदला हुआ नजर आ रहा है।
