ऑनलाईन सटटा चलाने वाला अभियुक्त असफाक उर्फ कालू गिरफ्तार
रणवीर सिंह चौहान
भवानी मंडी. स्मार्ट हलचल/भवानी मंडी पुलिस ने ऑनलाइन अवैध सटे जुए का ऑनलाइन कारोबार करने के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की|जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि वर्तमान मे जुआ-सटटा का कारोबार चोरी छिपे मे चल रहा है जिनके विरुद्ध प्रभावी नवीन कानुनी कार्यवाही हेतु सभी थानाधिकारीयो को थाना स्तर पर टीम गठित कर कार्यवाही हेतु विशेष अभियान चला रखा है। जिसके अन्तर्गत पुलिस थाना भवानीमंडी द्वारा थाना हाजा पर विशेष टीम का गठन किया गया गठित टीम द्वारा चोरी छुपे आनलाईन सटटा चलाने वालो के खिलाफ कार्यवाही करते हुए असफाक उर्फ कालू को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की है।
*घटना विवरण:-* दिनांक 9 अक्टूबर को जरिये मुखबीर सूचना प्राप्त हुई की थाना भवानीमंडी क्षेत्र मे जुआ-सटटा का कारोबार चोरी छिपे चल रहा है ये सटोरिये अब अपनी अपनी दुकानो व घरो मे बैठकर मोबाईल के माध्यम से व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर सटटा लिख रहे है। उक्त सूचना पर रवाना होकर कस्बा भवानीमण्डी मे संदिग्धों की तलाश की जो संदिग्ध होने से *असफाक उर्फ कालू पुत्र कल्लू खाँ जाति मुसलमान उम्र 34 साल निवासी बैंक ऑफ इण्डिया के पीछे थाना भवानीमंडी जिला झालावाड (राज.)* को डिटेन कर पूछताछ, तकनीकी व सुसंगत साक्ष्यो के आधार पर पाया गया कि उक्त आरोपी गिरोह के रूप में कृत्य कारित करते है। इत्यादी घटना पर अभियुक्त के खिलाफ अपराध धारा 13 आरपीजीओ एक्ट व धारा 112(2) बीएनएस 2023 में प्रकरण दर्ज किया गया।
*कार्यवाही पुलिस:-* जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार भागचंद मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झालावाड के निर्देशन एवं सत्यनारायण गोदारा वृताधिकारी वृत भवानीमंडी के निकटतम सुपरविजन में प्रमोद कुमार पु.नि. थानाधिकारी थाना भवानीमंडी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा प्राप्त जुआ-सटटा का कारोबार चोरी छिपे बड़ी मात्रा मे जुआ-सटटा चलाने वालो की जानकारी प्राप्त की जाकर जुआ-सटटा चलाने वाले असफाक उर्फ कालू पुत्र कल्लू खाँ जाति मुसलमान उम्र 34 साल निवासी बैंक ऑफ इण्डिया के पीछे थाना भवानीमंडी जिला झालावाड (राज.) को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की है।
*गिरफ्तार आरोपी:-*
असफाक उर्फ कालू पुत्र कल्लू खाँ जाति मुसलमान उम्र 34 साल निवासी बैंक ऑफ इण्डिया के पीछे थाना भवानीमंडी जिला झालावाड (राज. जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभियुक्त से मिली जानकारी के आधार पर सटटा चलाने वाले अन्य लोगो के खिलाफ भी तीव्र अनसुंधान कर शीघ्र गिरफ्तार किया जावेगा।
*गठित टीम:-*
प्रमोद कुमार पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना भवानीमण्डी
राजेश शर्मा सउनि पुलिस थाना भवानीमण्डी
सुरेन्द्र सिंह सउनि पुलिस थाना भवानीमण्डी
महेश कुमार कानि 1380 पुलिस थाना भवानीमंडी
विकास कुमार कानि 285 पुलिस थाना भवानीमंडी
जीतराम कानि 802 पुलिस थाना भवानीमंडी
*आपराधिक रिकॉर्ड अभियुक्त असफाक उर्फ कालू पुत्र कल्लू खाँ जाति मुसलमान उम्र 34 साल निवासी बैंक ऑफ इण्डिया के पीछे थाना भवानीमंडी जिला झालावाड (राज.)*
क्र. स. नाम थाना मुकदमा नं. धारा सीएस नं. निर्णय न्यायालय
1 भवानीमंडी 286/2016 13 आरपीजीओ 233/30.08.2016 100 रुपये जुर्माना
2 भवानीमंडी 364/2016 13 आरपीजीओ 300/29.10.2016 100 रुपये जुर्माना
3 भवानीमंडी 98/2018 13 आरपीजीओ 70/25.04.2018 100 रुपये जुर्माना
4 भवानीमंडी 307/2018 13 आरपीजीओ 252/13.10.2018 100 रुपये जुर्माना
5 भवानीमंडी 501/2019 13 आरपीजीओ 369/17.12.2019 100 रुपये जुर्माना
6 भवानीमंडी 02/2020 13 आरपीजीओ 18/17.02.2020 100 रुपये जुर्माना
7 भवानीमंडी 82/2020 13 आरपीजीओ 73/14.03.2020 100 रुपये जुर्माना
8 भवानीमंडी 304/2020 13 आरपीजीओ 233/25.08.2020 100 रुपये जुर्माना
9 भवानीमंडी 385/2021 13 आरपीजीओ 274/25.09.2021 100 रुपये जुर्माना
10 भवानीमंडी 392/2020 13 आरपीजीओ 283/28.09.2021 100 रुपये जुर्माना
11 भवानीमंडी 16/2023 13 आरपीजीओ 09/27.01.2023 100 रुपये जुर्माना
12 भवानीमंडी 182/2023 13 आरपीजीओ 154/21.05.2023 100 रुपये जुर्माना
13 भवानीमंडी 239/2023 13 आरपीजीओ 180/31.05.2024 100 रुपये जुर्माना
14 भवानीमंडी 266/2025 13 आरपीजीओ 224/30.06.2025 100 रुपये जुर्माना
—