पोषाहार कक्ष का ताला तोड़कर तीन गैस सिलेंडर,200 किलो गेहूं,35 किलो चावल,30 स्टील की गिलासे,10 लीटर का कुकर व आटा,नमक,मिर्ची हल्दी और तेल पीपी चोरी।
किशन वैष्णव
स्टील का धामा,आटा छलनी तक ले गए बदमाश…नन्हें बच्चों पर भी नहीं आई रहम…
शाहपुरा@स्मार्ट हलचल|सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले नौनिहालों के लिए भोजन तैयार करने को रखी सामग्री भी चोरों से सुरक्षित नहीं रही।रूपपुरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बीती रात अज्ञात चोरों ने पोषाहार कक्ष को निशाना बनाया। चोरों ने कक्ष का ताला तोड़कर वहां रखे तीन गैस सिलेंडर,गेहूं, चावल,कुकर सहित खाद्य सामग्री और रसोई का अन्य सामान चोरी कर लिया।बच्चों के पोषाहार के लिए रखे अनाज तक पर हाथ साफ किए जाने की इस घटना ने विद्यालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।वारदात की जानकारी स्कूल स्टाफ को शनिवार सुबह स्कूल आने पर हुई उसके बाद ग्रामीणों ओर पुलिस को सूचना दी गई।पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।
ताला तोड़कर पोषाहार कक्ष में घुसे चोर,अनाज से लेकर मसाले,तेल ओर बर्तन तक समेटे लिए…
विद्यालय की ओर से तैयार किए गए चोरी गए सामान के विवरण के अनुसार,चोर 10 लीटर का एक कुकर,भारत गैस के तीन सिलेंडर जिसमें से 1 भरा हुआ तथा एक आधा भरा हुआ था और स्टील का धामा और 30 पानी की गिलास के साथ बर्तन ले गए। साथ ही अज्ञात बदमाशों ने चोरी किए गए खाद्य सामग्री में आटा,नमक,मिर्च, दालें,हल्दी और तेल पीपी तक नहीं छोड़ी। इसके अलावा करीब 200 किलोग्राम गेहूं, 35 किलोग्राम चावल, आटा छानने की एक छलनी सहित पोषाहार तैयार करने में उपयोग होने वाला अन्य सामान भी गायब है।विद्यालय में बच्चों के भोजन की व्यवस्था के लिए रखी गई सामग्री को इस तरह निशाना बनाए जाने से स्कूल प्रबंधन के सामने परेशानी खड़ी हो गई है। चोरी केवल रसोई के बर्तनों तक सीमित नहीं रही, बल्कि भोजन तैयार करने के लिए जरूरी अनाज और खाद्य सामग्री भी चोर ले गए।पोषाहार कक्ष मे रखे आटा ड्रम सहित अन्य सामान के उपकरणों को खाली कर दिया ओर वहीं छोड़ दिया। सुबह स्टाफ आया तो ताला टूटा हुआ मिला अंदर देखा तो सब कुछ साफ था,पोषाहार प्रभारी मधु शर्मा, शिक्षक दिनेश कहार और साकिर हुसैन ने बताया कि विद्यालय के पोषाहार कक्ष का ताला तोड़कर सामान चोरी किया गया है। विद्यालय प्रबंधन की ओर से चोरी गई सामग्री का विवरण तैयार कर इसकी जानकारी पुलिस में दर्ज करवाई गई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।
सरकारी विद्यालयों में बच्चों की पढ़ाई के साथ उनके लिए भोजन की व्यवस्था भी महत्वपूर्ण है। ऐसे में पोषाहार कक्ष में सेंधमारी कर अनाज, गैस सिलेंडर और रसोई का सामान चोरी होना गंभीर मामला है। घटना ने रात के समय विद्यालय परिसर में रखी सरकारी सामग्री की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
क्षेत्र में बढ़ती चोरिया बनी चिंता,पुलिस नहीं कर पा रही है खुलासा…
पिछले कुछ 2 से 3 वर्षों में खामोर सहित बिलिया, तहनाल,रूपपुरा क्षेत्र के आस पास शाहपुरा ओर फुलिया कलां थाना क्षेत्र में बढ़ती चोरी की वारदातों से आमजन में रोष ओर भय व्याप्त है आए दिन हो रही चोरी की वारदातो से आमजन, किसान ओर गरीब तबकों के परिवार को मोटा नुकसान झेलना पड़ा है और पुलिस में रिपोर्ट देने के बाद भी अभी तक तमाम चोरियों को अंजाम देने वाले चोर पुलिस गिरफ्त से दूर है।