Homeराजस्थानजयपुरभवानी मंडी उपखंड अधिकारी ने किया सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास तथा अंबेडकर...

भवानी मंडी उपखंड अधिकारी ने किया सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास तथा अंबेडकर छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण

poor educational level

भवानी मंडी उपखंड अधिकारी ने किया सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास तथा अंबेडकर छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण छात्रों का शैक्षणिक स्तर पाया गया कमजोर

रणवीर सिंह चौहान

स्मार्ट हलचल/भवानी मंडी भवानी मंडी उपखंड अधिकारी राहुल कुमार मल्होत्रा ने आज सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास तथा अंबेडकर छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण किया जिसमें छात्रों छात्राओ का शैक्षणिक स्तर कमजोर पाया गया भवानी मंडी उपखंड अधिकारी राहुल कुमार मल्होत्रा ने बताया कि आज उनके द्वारा सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास भवानी मंडी का औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान छात्रावास में साफ सफाई व्यवस्था उचित पाई गई उपखंड अधिकारी द्वारा वहा उपस्थित सभी छात्रों से शैक्षणिक वार्तालाप किया गया जिसके दौरान शैक्षणिक स्तर कम पाया गया इस संबंध में हॉस्टल की वार्डन रेखा वर्मा को मौके पर राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रीति शर्मा से दूरभाष पर शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए इसी तरह अंबेडकर छात्रावास भवानी मंडी के वाचक निरीक्षण के दौरान भी छात्रावास में साफ सफाई व्यवस्था उचित पाई गई बच्चों से शैक्षणिक वार्तालाप करने पर उनका भी शैक्षणिक स्तर कमजोर पाया गया शैक्षणिक स्तर सुधारने हेतु वार्डन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES