भरत देवड़वाल
ग्राम बरखेड़ा की मुख्य सड़क क्षतिग्रस्त, हादसों का खतरा*
शिवदासपुरा। स्मार्ट हलचल|राजधानी जयपुर जिले की चाकसू विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ा की मुख्य सड़क जो सरकारी व निजी विद्यालयों से जुड़ी हुई है, वर्तमान में जर्जर हालत में है। कहीं गहरे गड्ढे बनें हुए हैं, कितने गहरे गड्ढे बने हुए हैं और बरसात का कीचड़ इस तरह से दलदल बना हुआ है कि फोर व्हीलर टू व्हीलर के साथ भी बड़ी मुश्किल से आवागमन हो पता है लोगों का पैदल राहगीरों का तो आवागमन बिल्कुल ही पूरी तरह से बंद बराबर रास्ता है, यहां आने जाने के लिए इस सड़क से ग्राम गोपीरामपुरा, 19 मील, डाहर, सालगरामपुरा, नांगलमुरड़ा, प्रमुख जैन तीर्थस्थल बाड़ापदमपुरा, बापूगाँव तथा शिवदासपुरा के विद्यार्थी और आमजन का प्रतिदिन आवागमन होता है।
सड़क के अतिसतिग्रस्त होने की वजह से विद्यार्थियों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार विद्यार्थियों व आमजन को दुपहिया वाहन व पैदल चलते समय फिसलने से गंभीर चोटें भी आ चुकी हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बरखेड़ा की इस मुख्य सड़क का शीघ्र मरम्मत व निर्माण करवाया जाए, ताकि स्कूली बच्चों और आम जनता को राहत मिल सके और किसी बड़े हादसे से बचा जा सकें।
