दो पुत्रों और चार पुत्रियों ने सहमति देकर निभाया सामाजिक सरोकार, आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान ने कराया नेत्रदान
कोटा।स्मार्ट हलचल।मृत्यु के बाद भी किसी की आंखों से दुनिया को देखने का अवसर मिल जाए, इससे बड़ा मानव सेवा का उदाहरण शायद ही कोई हो। कोटा के खेड़ली फाटक निवासी 63 वर्षीय मिथलेश कंवर के निधन के बाद उनके परिजनों ने नेत्रदान का निर्णय लेकर मानवता और संवेदनशीलता की प्रेरक मिसाल पेश की।आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान के अध्यक्ष के.के. कंजोलिया ने बताया कि मिथलेश कंवर के निधन की सूचना मिलने के बाद उनके दोनों पुत्र गजेंद्र सिंह एवं शैलेंद्र सिंह राजावत तथा पुत्रियों की सहमति से नेत्रदान की प्रक्रिया संपन्न कराई गई।
सोसायटी के सचिव सुरेश सेडवाल ने बताया कि मिथलेश कंवर का निधन हृदयाघात के कारण हुआ था। ईबीएसआर के ज्योतिमित्र भूपेंद्र सिंह हाड़ा ने बताया कि उन्होंने रात्रि में अंतिम सांस ली थी। परिजनों की सहमति के बाद आई बैंक सोसायटी के टेक्नीशियन टिंकू ओझा को बुलाया गया, जिन्होंने नेत्रदान की प्रक्रिया संपन्न की। मिथलेश कंवर अपने पीछे दो पुत्र और चार पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।