रखरखाव कार्य के चलते सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
अनिल कुमार खींची
ब्यावर। स्मार्ट हलचल|आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते शनिवार, 29 अगस्त को 33/11 केवी सबस्टेशन गोविंदपुरा से निकलने वाले 11 केवी हाउसिंग बोर्ड फीडर की विद्युत आपूर्ति सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेगी।
विद्युत विभाग के अनुसार इस दौरान गणपति नगर, जय अम्बे कॉलोनी, श्रीराम नगर, चारभुजा कॉलोनी, विद्या भारती स्कूल के पास का क्षेत्र, बीएम शर्मा नगर, शनि महाराज मंदिर व टेम्पो स्टैंड के पास का क्षेत्र, गायत्री नगर लिंक रोड, 80 फीट रोड, गायत्री नगर द्वितीय, टीसी मालानी नगर, सिद्धि विनायक कॉलोनी, विद्या नगर, गांधी नगर, कृष्णा कॉलोनी, टीपी पारीक आईटीआई के पास का क्षेत्र, रामचंद्र कॉलोनी तथा जैन कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विभाग ने विद्युत उपभोक्ताओं से कटौती अवधि को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से करने की अपील की है।
