132 केवी ग्रिड पर रखरखाव कार्य के चलते सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
काछोला 29 अक्टूबर – स्मार्ट हलचल|बिजली विभाग के अनुसार 30 अक्टूबर शुक्रवार को 132 केवी ग्रिड काछोला पर रखरखाव एवं मरम्मत कार्य के कारण सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। यह जानकारी बिजली विभाग के जेईएन विकास कुमार मीणा देते हुए बताया कि
इस दौरान 33/11 केवी ग्रिड काछोला, राजगढ़, हरपुरा, थलकलां, महुआ, मानपुरा एवं सुरढिया से जुड़े गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
प्रभावित गांवों में काछोला, राजगढ़, सरथला, जगपुरा, धामनिया, थलकलां, हरपुरा, जस्साजी का खेड़ा, महुआ, श्रीनगर, दोलपुरा, मानपुरा, रलायता, गोपालपुरा, कल्याणपुरा, रायसिंहपुरा और भगवानपुरा सहित अन्य गांव शामिल हैं।
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले ही पूरे कर लें।