Homeराजस्थानजयपुर"ताण्डव -2" में परिणीता शर्मा के दमदार अभिनय ने दर्शकों का दिल...

“ताण्डव -2” में परिणीता शर्मा के दमदार अभिनय ने दर्शकों का दिल जीता

समाज को आईना दिखाती “ताण्डव -2”, परिणीता शर्मा की अद्भुत प्रस्तुति सराही गई

अजय सिंह (चिंटू)

जयपुर -स्मार्ट हलचल/लगभग नौ से दस वर्षों से अभिनय के क्षेत्र में सक्रिय अभिनेत्री परिणीता शर्मा ने साल 2025 की शुरुआत अपनी बेहतरीन अभिनय प्रस्तुति से की। “एन.के. मित्तल एण्ड एल.एस. फिल्म्स” के बैनर तले बनी “ताण्डव -2” में उन्होंने समाज को जागरूक करने वाले विषय पर दमदार भूमिका निभाई। इस फिल्म का भव्य प्रीमियर विश्व प्रसिद्ध “राज मंदिर सिनेमा हॉल”, जयपुर में हुआ, जो किसी भी फिल्म के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है।

परिणीता शर्मा ने इससे पहले भी “म्हारी बींदणी”, “बींद बनैगों घोड़ी चढैगों” जैसी फिल्मों में प्रेरणादायक अभिनय किया है। अब “ताण्डव -2” में उन्होंने अपनी अद्भुत कला से दर्शकों को प्रभावित किया और खूब सराहना बटोरी।

फिल्म की कहानी और संदेश
“ताण्डव -2” के लेखक व निर्देशक लखविन्दर सिंह ने इस फिल्म में समाज की रूढ़िवादी परंपराओं, विधवा विवाह और बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं पर प्रहार किया है। फिल्म के निर्माता के.आर. मीणा ने इसे बड़े पर्दे पर उतारकर युवा पीढ़ी को प्रगतिशील समाज की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया है।

फिल्म का संगीत “रे रोजर” ने दिया है, जो इसकी कहानी को और प्रभावशाली बनाता है।

फिल्म के प्रमुख कलाकार
फिल्म में परिणीता शर्मा के अलावा अंदाज़ खान, सिकंदर चौहान, नेहा, शकूर कमेरा, महेंद्र कुमावत, त्रिलोक नौलखा, मुस्कान खान, राजवीर पोशवाल ने भी शानदार अभिनय किया, जिससे यह फिल्म दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना पाई।

“ताण्डव -2” सिर्फ एक मनोरंजक फिल्म नहीं बल्कि समाज को नई दिशा दिखाने वाला एक सशक्त प्रयास भी है, जिसे दर्शकों ने खुले दिल से स्वीकार किया है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES