प्रज्ञा प्रसादम सेवा प्रकल्प के तहत 225 मरीजों एवं तीमारदारों को कराया भोजन

डीजेएसजी अनुभव द्वारा सेवा प्रकल्प,भाविप अस्पताल में करवाया भोजन

कोटा। स्मार्ट हलचल।दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप अनुभव, कोटा द्वारा आचार्य श्री 108 प्रज्ञा सागर महामुनिराज की प्रेरणा से संचालित प्रज्ञा प्रसादम सेवा प्रकल्प के अंतर्गत रविवार को भारत विकास परिषद अस्पताल के सामने स्थित प्रज्ञा प्रज्ञालोक में मरीजों एवं उनके तीमारदारों के लिए नाश्ता एवं भोजन वितरण किया गया। कार्यक्रम संयोजक नेमीचंद शाह ने बताया किइस दौरान कुल 225 लाभार्थियों को भोजन कराया गया।
ग्रुप अध्यक्ष अशोक जोरा ने बताया कि सेवा प्रकल्प का उद्देश्य अस्पताल में उपचाररत मरीजों एवं उनके परिजनों को पौष्टिक एवं समय पर भोजन उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि मानवीय सेवा और सामाजिक सरोकारों को समर्पित यह अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है।
इस अवसर पर फेडरेशन के राष्ट्रीय अतिरिक्त महासचिव जे.के. जैन, ग्रुप अध्यक्ष अशोक जोरा, सचिव विमल जैन, कोषाध्यक्ष प्रकाश जैन, धर्मचंद काला, एस.के. दोषी, पी.सी. गोधा, महेंद्र जैन, आर.के. जैन, राजमल पाटौदी, भानुकुमार, नवीन जैन, राजेंद्र कुमार जैन, सुरेश पाटौदी, सुरेश जैन तथा गुरु आस्था परिवार, कोटा के चेयरमैन यतिश खेडावाला सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय अतिरिक्त महासचिव जे.के. जैन ने बताया कि जैन सोशल ग्रुप अनुभव समाजहित एवं मानव सेवा से जुड़े विभिन्न सेवा कार्यों का नियमित संचालन करता है। इसी श्रृंखला में प्रज्ञा प्रसादम सेवा प्रकल्प के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।