बस्सी :स्मार्ट हलचल।ग्राम सोकिया में ओराई नदी पर निर्माणाधीन अनिकट के कार्य की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने आपत्ति जताते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया। सूचना पर संबंधित विभाग के अधिकारी एवं ठेकेदार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। चर्चा के दौरान अधिकारियों एवं ठेकेदार ने निर्माण कार्य को उच्च गुणवत्ता के साथ करवाने, निर्धारित मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर उसे तत्काल सुधारने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने भी गुणवत्ता बनाए रखने की शर्त पर अपनी सहमति व्यक्त की। इस मौके पर शक्ति केंद्र स्योजक जगदीश सिसोदिया देव राज सिंह शिव लाल सालवी राधेश्याम छोटू प्रभु विनोद किशन हीरा लाल शंभू आदि ग्रामीण उपस्थित रहे!!
