बी एम राठौर
सांगोद 29 अप्रैल|स्मार्ट हलचल|सांगोद में तीन-तीन वैकल्पिक बाईपास होने के बावजूद नगर के मध्य में जाम की स्थिति बन जाती है जिसके कारण बाहर से आने वाला ग्रामीण रहांगीरो यहां तक की दुकानदारों तक को समस्या का सामना करना पड़ता है। सबसे ज्यादा जाम की स्थिति गांधी चौराहे से गायत्री चौराहे, साथ ही गांधी चौराहे से सराफा बाजार कोटा रोड की ओर बनती है। पिछले दिनों शादी सीजन व सावे थे। लेकिन अभी किसान मंडियों में ट्रैक्टरों, मेटाडोर द्वारा माल ले जा रहे हैं कई बार ट्रक ट्रैक्टर वाले नगर के मध्य में से ही वाहन को गुजार लेते हैं जबकि उनके लिए बाईपास की व्यवस्था की गई है। अगर एक बड़ा वहां नगर के मध्य में फंस जाता है तो उसके पीछे गाड़ियों की रेलमपेल लग जाती है। नगर वासियों ने जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। भीषण गर्मी में इस प्रकार का जाम लगने से लोगों को और अधिक परेशानी होती है।
*वर्ज़न- नरेंद्र कुमार जैन, डीएसपी सांगोद*
सांगोद डिवाइस एसपी अनिल कुमार जैन ने कहा कि जहां पर समस्या पैदा हो रही है जाम की स्थिति में तो इनको बोलकर पुलिस स्टाफ और इसका समाधान निकलते हैं। आज तीन सम्मेलन सांगोद में है इसलिए आवाज आवे बढ़ रही है इसलिए जाम की स्थिति बन रहे होंगे शायद फिर भी मैं दिखाता हूं।
