नगर पालिका भवानी मंडी अध्यक्ष पद पर पूजा पाठ के साथ पद भार ग्रहण किया

 

पालिका अध्यक्ष ने शहर के सभी वार्डों में समान रूप से विकास करवाने की घोषणा

रणवीर सिंह चौहान

भवानी मंडी । स्मार्ट हलचल । भवानी मंडी नगर पालिका अध्यक्ष पद पर पिंकी गुर्जर ने पूजा पाठ के साथ पदभार ग्रहण किया इस अवसर पर उन्होंने भवानी मंडी के सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य करवाने की घोषणा की भवानी मंडी नगर पालिका अध्यक्ष पर आज पिंकी गुर्जर ने विधिवत पूजा पाठ के साथ अपना पदभार ग्रहण कर अपने ससुर पूर्व पालिका अध्यक्ष रामलाल गुर्जर का आशीर्वाद लिया इस अवसर पर पालिका उपाध्यक्ष विनय ऑस्तोलिया. पूर्व पालिका अध्यक्ष रामलाल गुर्जर विधायक प्रत्याशी चेतराज गहलोत. ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रोड सिंह परमार. पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नारायण सिंह चौहान .जोरावर सिंह चौहान, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष अनिल मीणा, पूर्व पार्षद सुगना गुर्जर, ललित कुमावत जेके अरोड़ा, पूर्व व्यापार महासंघ अध्यक्ष राजेश नाहर वरिष्ठ कांग्रेस नेता पुखराज जैन, विकास जैन कांग्रेस के नवनिर्वाचित पार्षद उपस्थित रहे बात ग्रहण समारोह में गुर्जर समाज ने भी पूर्व पालिका अध्यक्ष रामलाल गुर्जर का स्वागत किया इस अवसर पर उपस्थित जन समुदाय ने 51 किलो के हर पहनकर पूर्व पालिका अध्यक्ष रामलाल गुर्जर तथा पालिका अध्यक्ष पिंकी गुर्जर का माल्यार्पण किया उपस्थित कांग्रेस वक्ताओं ने शहर में समान रूप से विकास कार्य करवाने की बात कही इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष पिंकी गुर्जर ने कहा भवानी मंडी शहर में सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य करवाए जाएंगे विकास ही उनकी प्रथम प्राथमिकता रहेगी पूर्व पालिका अध्यक्ष रामलाल गुर्जर ने कहा कि जनता ने उन्हें सेवा करने का मौका दिया है वह पूरी तरह जनता के लिए समर्पित रहकर कार्य करेंगे इस अवसर पर पालिका उपाध्यक्ष विनय. आस्तोलिया ने नगर पालिका अधिकारियों से निवेदन करते हुए कहा की आम जनता के छोटे-छोटे सभी सभी कार्यों का प्राथमिकता से निवारण किया जाए जनता अपनी छोटी-छोटी समस्याओं के लिए बार-बार नगर पालिका के चक्कर नहीं काटे जनता ने जो कांग्रेस पर विश्वास कर बोर्ड बनाया है उसे उम्मीद पर हमें पूरी तरह खराब करना है पालिका अधिशासी अधिकारी शंभू लाल मीणा ने पालिका अध्यक्ष पिंकी गुर्जर के हस्ताक्षर करवा कर पदभार ग्रहण करवाया