अवैध खनिज बजरी रेत से भरे ट्रेक्टर ट्रोली जप्त
बूंदी- स्मार्ट हलचल।जिला पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा (IPS) ने बताया की थानाधिकारी पुलिस थाना करवर के नेतृत्व मे गठित पुलिस टीम द्वारा अवैध खनिज बजरी रेत परिवहन की रोकथाम हेतु प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध खनिज बजरी रेत से भरे हुए ट्रेक्टर ट्रोली को जप्त करने मे सफलता प्राप्त की है ।
जिला पुलिस अधीक्षक बून्दी द्वारा अवैध खनन / अवैध बजरी परिवहन की रोकथाम कर अवैध बजरी रेत का परिवहन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु सभी थानाधिकारियों को निर्देशित किया गया है । उक्त निर्देशों की पालना मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बून्दी संजय सिंह चम्पावत के मार्गदर्शन एवं नरेन्द्र कुमार नागर वृताधिकारी वृत लाखेरी के सुपरविजन में नरेश कुमार मीणा पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना करवर के नेतृत्व मे पुलिस टीम का गठन किया गया । दिनांक 01.06.2026 को दोराने गश्त इन्द्रगढ रोड करवर पर इन्द्रगढ की तरफ से एक ट्रेक्टर महिन्द्रा बिना नम्बरी 575 DI मय ट्रोली के आता हुआ नजर आया जिसका चालक पुलिस जीप को दूर से ही देखकर ट्रेक्टर मय ट्राली को खङा कर भाग गया ट्रेक्टर चालक की आसपास काफी तलाश की गई लेकिन ट्रेक्टर चालक नही मिला ट्राली की तलाशी ली तो ट्राली मे भूरी रेत (बजरी ) भरी हुई मिली अवैध बजरी खनन कर परिवहन करना धारा 303(2) बी.एन.एस. व 4/21 एम.एम.आर.डी. एक्ट के तहत दण्डनीय अपराध होने से मौके पर ही ट्रेक्टर ट्राली को बतौर वजह सबूत जप्त किया जाकर सुरक्षार्थ थाना परिसर मे खड़ा करवाया गया । थाना हाजा पर धारा 303(2) बी.एन.एस. व 4/21 एम.एम.आर.डी. एक्ट में प्रकरण दर्ज कर ट्रेक्टर चालक की तलाश जारी है।
