होटल पर युवक पर हमला करने के मामले में चार गिरफ्तार, लाठियों और सरियों से लैस होकर आरोपियों ने किया था हमला

बनेड़ा – थाना सर्किल के शोभागपुरा तिराहे पर स्थित एक होटल पर चाय पी रहे पुर्व पंचायत समिति के पुत्र पर सरदारनगर पंचायत प्रशासक के पोत्र और अन्य जनो ने लाठियों और सरियो से अचानक हमला बोल दिया। साथ ही बिच बचाव में आए लोगों के साथ भी हमलावरों ने मारपीट की। हमले में घायल युवक को लोग उपचार हैतु सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय हैतु रेफर कर दिया।पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर के जांच शुरू कि है।
थाना प्रभारी बच्छराज चौधरी ने बताया कि सरदारनगर निवासी राजु पुत्र रामलाल तेली ने रविवार को दर्ज करवाई अपनी रिपोर्ट में बताया कि 31 मई की दोपहर उसका भाई सत्यनारायण तेली शोभागपुरा तिराहे पर स्थित एक होटल पर अपने मिलने वालो के साथ बैठ कर के चाय पी रहा था। इस दौरान सरदारनगर ग्राम पंचायत के सरपंच पुत्र मोहन लाल पिता बालु राम जाट करण पिता मोहन जाट अर्जुन जाट मुख्तियार मंसूरी केलाश माली और अन्य जनो ने अचानक लोहे के पाइप उस पर हमला बोल दिया। इस दोरान बिच बचाव करने आये लोगों के साथ भी हमलावरों ने मारपीट कर के चोटें पहूचाई।
हमले का मुख्य कारण है -सरदारनगर ग्राम के पास चरागाह भुमि पर अवैध रूप चल मिट्टी और बजरी खनन को लेकर के शिकायतें करना है। विगत भी घायल व्यक्ति के द्वारा कि गई शिकायत के बाद पुलिस द्वारा एक बजरी से भरे ट्रेक्टर पकडा गया था।
इस हमले के आरोप में पुलिस ने 4 आरोपियों को दस्तयाब कर धारा 126 -170 बी एन एस एस में गिरफ़्तार करने के साथ ही मामलें कि जाच जारी है। हमले के बाद फरार आरोपियों करण पिता मोहन जाट ( 25) अर्जुन पिता मोहन जाट (21)
मुख्तियार मंसूरी पिता शकूर मोहम्मद (39) तथा कैलाश पिता जमना लाल माली (35) निवासी सरदारनगर थाना बनेड़ा को गिरफ्तार किया है