बोगस ग्राहक भेजकर पुलिस ने की कार्रवाई,
लाखों की नकदी व डिजिटल भुगतान मशीनें बरामद
बूंदी- स्मार्ट हलचल|सदर थाना पुलिस ने सोमवार को तहसील रोड स्थित एक मकान पर बड़ी कार्यवाही करते हुए देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से 14 युवकों और 8 युवतियों को हिरासत में लिया।
कार्रवाई के दौरान सभी आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस ने इस मामले में एक महिला और उसके बेटे सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार तहसील रोड स्थित मकान में लंबे समय से अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें मिल रही थी। शिकायतों के सत्यापन के बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। पुलिस ने पहले एक बोगस ग्राहक को मकान के भीतर भेजा। संकेत मिलते ही पुलिस टीम ने दबिश देकर पूरे परिसर को घेर लिया और कार्रवाई को अंजाम दिया।
इलाके में मचा हड़कंप
अचानक हुई पुलिस कार्रवाई से तहसील रोड क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। पुलिस ने पूरे घटनास्थल की वीडियोग्राफी कराई और सभी आरोपियों को थाने ले जाकर पूछताछ की।
नकदी, वाहन और डिजिटल भुगतान मशीनें जब्त
पुलिस उप अधीक्षक अनील जोशी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान मकान से ऑनलाइन भुगतान में प्रयुक्त तीन डिजिटल मशीनें, करीब 2.40 लाख रुपए नकद, एक कार, एक टैपू तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। बरामद सामान को जब्त कर जांच की जा रही है।
कई राज्यों और जिलों की युवतियां मिली
पुलिस जांच में सामने आया कि मौके पर मिली महिलाओं और युवतियों में कुछ सूरत, कोलकाता, भीलवाड़ा और बूंदी की रहने वाली है। सभी महिलाओं और युवतियों को आवश्यक प्रक्रिया के बाद सखी वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया है, जहां उनकी काउंसलिंगरी और अन्य वैधानिक प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी।
महिला और बेटे सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज
सदर थाना प्रभारी भंवर सिंह ने बताया कि मकान में देह व्यापार संचालित कराने के आरोप में एक महिला, उसके बेटे तथा अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका, मानव तस्करी या किसी संगठित गिरोह से संबंध और आर्थिक लेन-देन की भी जांच कर रही है।
कई वर्षों से चल रहा है इस मकान में देह व्यापार
स्थानीय निवासीयों ने बताया कि इस मकान में यह देह व्यापार का धंधा कई वर्षों से चल रहा है। पूर्व में भी इस प्रकार की कार्यवाही हुई है जिसमें कई महिलाएं ओर पुरुष पहले भी पकड़े गए हैं। संचालिका को जैल भी भेजा गया था, लेकिन कुछ माह बाद पुनः यह देह व्यापार बराबर इसी मकान में संचालित होने लगा ओर स्थानीय निवासी फिर परेशान होने लगे। स्थानीय निवासीयों का कहना है। देह व्यापार से बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए जहां तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं होगी यह देह व्यापार पुनः संचालित होने लगेगा।
पुलिस प्रशासन बराबर निगरानी रखे ओर ऐसी व्यवस्था हो कि यहां पर पुनः देह व्यापार संचालित नहीं हो।
