लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना और संगठन को मजबूती देना ही कार्यकर्ता का एकमात्र उद्देश्य होना चाहिये पंचायतीराज और निकायो के चुनाव टालना लोकतंत्र की हत्या है : भानुप्रताप

सिमलिया : स्मार्ट हलचल|कोटा देहात के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी,सिमलिया की अध्यक्ष श्रीमती गीता मेघवाल की अध्यक्षता में आज सिमलिया में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक उत्साह, ऊर्जा और एकजुटता के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।
बैठक में मुख्यतिथि भानु प्रताप सिंह अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी कोटा देहात रहे ! प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित इस बैठक में “*संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ*” अभियान को लेकर व्यापक चर्चा की गई। वर्तमान परिस्थितियों में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा तथा संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया।
बैठक में किसानो की समस्याओं पर भी चर्चा हुई खरीद केन्द्रों पर हो रही अव्वयस्ताओ पर भी चर्चा की गई!
बैठक में सभी साथियों से आह्वान किया गया कि कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाते हुए आमजन की आवाज को मजबूती से उठाया जाए। इस अवसर पर विवेक भटनागर AICC कॉर्डिनेटर प्रेरणादायक उपस्थिति ने कार्यकर्ताओं में नया जोश और उत्साह भर दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गायत्री मीणा, कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष अनिरुद्ध मीणा,मंडल अध्यक्ष जगदीश मीणा, चमन भाई कोषाध्यक्ष विष्णु शर्मा, , पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रामकैलाश मेघवाल, पूर्व एस टी ब्लॉक अध्यक्ष विष्णु मीणा आदि वक्ताओं ने संबोधित किया,जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा की हमें कांग्रेस पार्टी संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रही है,कार्यक्रम मे ग्रामीण क्षेत्र से ब्लॉक के सैकड़ों पदाधिकारी उपस्थित रहे जिनमें इकाई अध्यक्षगण नरेंद्र सैनी, अजय गुर्जर अजीमुद्दीन पठान, दीपक मीणा, केवल राम मेघवाल राजाराम सुमन, प्रदीप गुर्जर, जीतमल सुमन, हेमराज मीणा, अशोक प्रजापती, आकाश मेघवाल, महेंद्र मालव, प्रदेश सचिव आरजीपीआरएस सत्यनारायण मेघवाल, स्टेट कॉर्डिनेटर महेंद्र मेघवाल, हनुमान मीणा, लाल चंद सुमन महावीर मीणा कराड़िया, हेमंत, तनुज, विष्णु राणा,महावीर मेघवाल, हिमांशु मेघवाल, नेमिचंद् मीणा, राजाराम मेरोठा, चंद्रभान लश्करी, ओम खारोल, महावीर मीणा, मोहित गुर्जर मदन मोहन, बलराम बैरवा, हरि ओम मीणा, निरंजन मेघवाल,पवन आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे तथा ब्लॉक अध्यक्ष गीता मेघवाल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित कर संगठन और लोकतंत्र को बचाने में ओर पार्टी की विचारधारा को आत्मसात अनुसरण करने पर बल दिया।

आयोजित बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता,जिला,ब्लाक,मंडल,अग्रिम संगठन प्रकोष्ठ विभाग,नगर निकाय एवं पंचायत राज के प्रतिनिधि गण व कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं जिले के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी कांग्रेसजनों की सक्रिय भागीदारी संगठन की मजबूती और एकजुटता का प्रमाण रही। सभी साथियों का हृदय से आभार, जिनके सहयोग से यह आयोजन सफल रहा। आइए, हम सभी मिलकर लोकतंत्र, संविधान और जनहित की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ें।
“संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ” — यही हमारा संकल्प,यही हमारी शक्ति।